80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में राज्य के संवैधानिक पदाधिकारी, मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। साथ ही देश और झारखंड की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

