पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा परिसर स्थित अटल जी की प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का ‘अजातशत्रु’ बताते हुए कहा कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी उनका सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा और पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे साहसिक निर्णय लेकर भारत की सामरिक शक्ति का परिचय दुनिया को कराया।
मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में भी अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में झारखंडवासियों को अलग राज्य की सौगात मिली, जिसके लिए पूरा झारखंड सदैव उनका ऋणी रहेगा।
कार्यक्रम में मेयर रोशनी खलखो सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

