राँची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।

रविवार शाम अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों ने झारखंड की गठबंधन सरकार में शामिल तीन प्रमुख दलों के नेताओं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रों ने तीनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नाराजगी जताई।

छात्रों का आरोप है कि आंदोलन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, लेकिन राहुल गांधी की ओर से इस कार्रवाई के खिलाफ कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई। वहीं, सरकार पर भी उनकी मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया गया।

छात्रों की प्रमुख मांगों में JPSC-JSSC परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच, संबंधित परीक्षाओं को रद्द करना और पूरे मामले की CBI जांच शामिल है। छात्रों ने चेतावनी दी कि 18 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

