Local Alerts Ranchi

JSSC-CGL रद्द होने के विरोध में चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, प्रोजेक्ट भवन से बिरसा चौक तक मार्च | Selected JSSC-CGL Candidates Protest Exam Cancellation, March from Project Bhawan to Birsa Chowk

झारखंड सरकार द्वारा JSSC CGL परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के विरोध में चयनित अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन से बिरसा चौक तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान “न्याय दो या फांसी दो” के नारे लगाए गए।

अभ्यर्थियों ने सरकार के फैसले को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि वे वर्षों की मेहनत और योग्यता के आधार पर चयनित हुए हैं। उनका कहना है कि परीक्षा में यदि अनियमितता हुई है, तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, पूरी परीक्षा रद्द कर निर्दोष अभ्यर्थियों को सजा देना उचित नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक उनका लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा। राँची में प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल