Local Alerts Ranchi

धुर्वा डैम से 18 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद झारखंड विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव बरामद | Body of Jharkhand Assembly Employee Buland Akhtar Recovered After 18-Hour Search Operation

राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या करने वाले झारखंड विधानसभा के कर्मी बुलंद अख्तर का शव 18 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया। NDRF की मदद से बरामद शव को धुर्वा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों के मुताबिक, बुलंद अख्तर बुधवार को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। तलाश के दौरान धुर्वा डैम के पास उनका वाहन और अन्य सामान मिला। पुलिस ने मौके से गाड़ी, चप्पल और बरसाती जब्त की थी। इसके बाद NDRF की टीम ने डैम में लगातार खोज अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल