Local Alerts Ranchi

रिम्स जमीन मामले में डेवलपर शुभम साबू को जमानत, ACB की कार्रवाई पर कोर्ट ने उठाए सवाल | Shubham Sabu Gets Bail in RIMS Land Case, Court Questions ACB Investigation

रिम्स जमीन मामले में शुभम साबू को जमानत, ACB की कार्रवाई पर कोर्ट ने उठाए सवाल।

रिम्स से जुड़े कथित जमीन और भ्रष्टाचार मामले में अदालत ने गिरफ्तार डेवलपर शुभम साबू की जमानत याचिका मंजूर कर ली। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ACB की जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि अब तक केवल निजी व्यक्तियों की गिरफ्तारी क्यों हुई, जबकि संबंधित सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अदालत ने कहा कि मामले को करीब आठ महीने बीत चुके हैं, फिर भी किसी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बचाव पक्ष ने दलील दी कि जमीन से संबंधित डेवलपमेंट एग्रीमेंट पंजीकृत सेल डीड, सरकारी प्रमाणीकरण और Non-Encumbrance Certificate के आधार पर किया गया था। कोर्ट की टिप्पणियों के बाद जांच के दायरे और सरकारी अधिकारियों की कथित भूमिका को लेकर सवाल बढ़ गए हैं। अब ACB की आगे की कार्रवाई पर नजर है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल