Local Alerts Ranchi

राँची में SSP की बड़ी समीक्षा बैठक, 60-90 दिनों में चार्जशीट के निर्देश | अपराध नियंत्रण पर सख्ती

राँची में अपराध नियंत्रण को लेकर SSP की समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश।

राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पुलिस कार्यालय में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, यातायात और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण एवं यातायात सहित सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और यातायात पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान भूमि विवाद, Missing Persons, IT Act, चोरी, संपत्ति अपराध, न्यायालयीय प्रक्रियाओं, मालखाना में लंबित जब्त सामान व वाहनों की समीक्षा की गई।

SSP ने 60 से 90 दिनों में अनुसंधान पूरा कर चार्जशीट दाखिल करने, CEIR के माध्यम से बरामद मोबाइल लौटाने और E-Sakshya के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्ती, QR Code आधारित पेट्रोलिंग, यातायात नियंत्रण और अपराधियों की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा, त्वरित शिकायत निवारण और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल