Local Alerts Ranchi

राँची में बाइक चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 3 चोरी की बाइक बरामद | Ranchi Bike Theft Case Solved, 2 Arrested; 3 Stolen Bikes Recovered

राँची में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 3 बाइक बरामद राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की सुबह राँची कॉलेज आदिवासी ग्राउंड के पास से योगेन्द्र साव की स्पलेन्डर प्लस मोटरसाइकिल (JH01EJ-1788) चोरी हो गई थी। मामले को लालपुर थाना में दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने 23 अगस्त को मोरहाबादी पानी टंकी ग्राउंड के पास संदिग्ध अवस्था में गणेश दास को पकड़ा। पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की और पूर्व में भी कई बाइक चोरी कर तमाड़ क्षेत्र में बेचने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। मामले में गणेश दास के सहयोगी बधेश्वर मुंडा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गणेश दास का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह जेल जा चुका है। उक्त जानकारी लालपुर थाना प्रभारी सह पु0नि0 रूपेश कुमार सिंह ने दी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल