Local Alerts National Ranchi sports

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकट के लिए राँची में उमड़ी भीड़, JSCA स्टेडियम के बाहर सुबह से लगी लंबी कतार | Huge Rush for India-West Indies T20 Tickets in Ranchi, Long Queues Outside JSCA Stadium

भारत-वेस्टइंडीज T20 को लेकर राँची में उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का जुनून, टिकट के लिए लगी लंबी कतार।

9 अक्टूबर को राँची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस का जुनून अभी से देखने को मिल रहा है। टिकटों की बिक्री शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी टिकट लेने के लिए स्टेडियम पहुंचने लगे।

हर बार की तरह इस बार भी कई फैंस रात से ही लाइन में लगने पहुंच गए थे, लेकिन प्रशासन ने किसी को रात में लाइन लगाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद आज सुबह करीब 7 बजे से फैंस को टिकट के लिए कतार में लगने दिया गया। सुबह से ही टिकट काउंटर के बाहर लंबी कतार देखने को मिल रही है और अब भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

टिकटों की बिक्री आज और कल, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक की जाएगी। टिकट बिक्री के लिए स्टेडियम में कुल 6 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें 2 काउंटर महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से सुरक्षित रखे गए हैं।

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर राँची के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। मुकाबले से पहले ही स्टेडियम के बाहर दिख रही भीड़ बता रही है कि 9 अक्टूबर को राँची में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर रहने वाला है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल