Local Alerts Ranchi

चेन स्नैचिंग के आरोपी से राँची पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; दो अन्य आरोपी गिरफ्तार | Ranchi Police Encounter with Chain-Snatching Accused, One Injured in Leg; Two Others Arrested

चेन स्नैचिंग के आरोपी का पुलिस से एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; दो अन्य गिरफ्तार।

राँची पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए ओरमांझी थाना क्षेत्र के चूटू गांव के पास मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रंगीला को पकड़ने के दौरान उसने एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीन ली और भागने लगा। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर दो से तीन राउंड फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। वहीं, मौके से भाग रहे दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से सोने की चेन बरामद करने का दावा किया है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। राँची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल