Local Alerts Ranchi sports

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली झारखंड की बेटियों से मिले CM हेमन्त सोरेन, सलीमा-निक्की समेत चारों खिलाड़ियों को खिलाई मिठाई | CM Hemant Soren Meets Jharkhand’s Asian Games Gold Medal-Winning Hockey Stars, Congratulates Salima, Nikki, Beauty and Deepika

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली झारखंड की बेटियों से CM हेमंत सोरेन ने की मुलाकात।

एशियन गेम्स 2026 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली झारखंड की स्टार हॉकी खिलाड़ियों सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी चैंपियन बेटियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

झारखंड की इन बेटियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ राज्य, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों, खासकर बेटियों के लिए नई प्रेरणा पेश की है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। झारखंड की धरती से निकली इन बेटियों की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर राज्यभर में गर्व और खुशी का माहौल है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल