ॐ शांति
वियतनाम से लौटा राजा का पार्थिव शरीर, राँची में गमगीन हुआ कैलाश नगर।

जिस बेटे के सकुशल लौटने की उम्मीद थी, आज उसी का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो कैलाश नगर की गलियां चीख-पुकार और मातम में डूब गईं। वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले राँची निवासी राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार को कोलकाता पहुंचने के बाद रविवार सुबह उनके घर लाया गया। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अंतिम दर्शन के लिए आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जुटे और पूरा मोहल्ला गमगीन नजर आया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग ने विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और वियतनामी अधिकारियों के समन्वय से पार्थिव शरीर स्वदेश लाने की प्रक्रिया पूरी कराई। सुखदेव नगर क्षेत्र निवासी राजा वियतनाम में योग प्रशिक्षक थे।

25 सितंबर को हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। आज विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया।


