अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती हत्याकांड: आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग, राँची में कैंडल मार्च
हजारीबाग की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर राँची में कैंडल मार्च निकाला गया। परिजनों और झारखंड मानवाधिकार संघ के सदस्यों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से फिरायालाल चौक तक मार्च निकालकर न्याय की मांग की।

बता दें कि अनुष्का का शव हजारीबाग स्थित उनके फ्लैट से बरामद हुआ था। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका यह भी आरोप है कि पुलिस ने अब तक उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दिखाई है। घटना के बाद से आरोपी पति के फरार होने की बात कही जा रही है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


