राँची में अभाविप का ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता रोको’ अभियान, बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला विरोध मार्च।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), झारखंड प्रदेश की ओर से मंगलवार को राँची में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता रोको’ अभियान के तहत जनसभा एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता एवं छात्र बापू वाटिका, मोरहाबादी में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शनकारियों ने अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला। कार्यक्रम के माध्यम से अभाविप ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का संकल्प दोहराया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। इस आयोजन में अभाविप के प्रदेश एवं स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।


