राँची में पारंपरिक बारह पड़हा जतरा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन।

राँची के मिसिर गोंदा (कांके रोड) स्थित जतरा टांड़ में आज पारंपरिक बारह पड़हा जतरा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था की अनूठी झलक देखने को मिली।

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन ने आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और पारंपरिक पहचान को एक बार फिर जीवंत किया।

