international news National Ranchi

राँची के पहाड़ी मंदिर में कैप्टन स्मित मच्छर की सलामती के लिए विशेष पूजा-अर्चना | Special Prayers at Ranchi’s Pahari Mandir for Captain Smit Machhar’s Recovery and Safety

कैप्टन स्मित मच्छर की सलामती के लिए राँची के पहाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की चर्चा भारत ही नहीं, दुनियाभर में हो रही है। उन्हें रियल लाइफ हीरो बताया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तक कई देशों के नेताओं ने कैप्टन स्मित के साहस और सूझबूझ की सराहना की है। हादसे के बाद कैप्टन स्मित अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत में पहले की तुलना में सुधार बताया जा रहा है।

इसी बीच कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और सलामती की कामना को लेकर शनिवार को राँची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राँची की महापौर रोशनी खलखो समेत कई लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने कैप्टन स्मित के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन