जितिया व्रत की पूजा संपन्न, चुटिया श्री राम मंदिर में उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़।
राँची में जितिया व्रत (जीवित्पुत्रिका व्रत) की मुख्य पूजा प्रदोष काल में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर राँची के चुटिया स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में बड़ी संख्या में व्रती महिलाएँ पूजा-अर्चना और जितिया व्रत की कथा सुनने के लिए पहुंचीं।
मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। व्रती महिलाओं ने संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के साथ विधि-विधान से पूजा की और कथा श्रवण किया।
पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना की और परिवार की खुशहाली की कामना की। राँची में जितिया पर्व को लेकर विभिन्न मंदिरों में भी विशेष धार्मिक आयोजन किए गए।

