मोरहाबादी वेंडिंग जोन में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की औचक कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों पर जुर्माना।

राँची के मोरहाबादी स्थित वेंडिंग जोन में COTPA एक्ट के तहत तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के अधिकारी सुशांत कुमार के नेतृत्व में की गई।

निरीक्षण के दौरान दुकानों की जांच की गई। जिन दुकानों पर तंबाकू से संबंधित उत्पाद पाए गए, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं, सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट का सेवन करते पाए गए लोगों पर भी नियमों के तहत उचित कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों के अनियमित बिक्री पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अभियान का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ COTPA एक्ट के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करना है।

