Local Alerts Ranchi

नामकुम में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, 79.44 लीटर शराब-बीयर बरामद; 2 गिरफ्तार, एक फरार | Police Raid Against Illegal Liquor in Namkum, Seize 79.44 Litres of Liquor and Beer; Two Arrested, One Absconding

राँची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 79.44 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने तुंजू-नचलदाग स्थित एक होटल और बुतियो की दो दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान कुल 173 बोतल और कैन बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, तीनों स्थानों पर शराब की बिक्री से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले। छापेमारी के दौरान बजरंग महतो उर्फ हरिनाथ महतो और पंकज बड़ाईक को गिरफ्तार किया गया, जबकि शिव शंकर बड़ाईक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ अवैध शराब की बिक्री में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जाँच की जा रही है।

यह कार्रवाई वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल