Local Alerts Ranchi

अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 209वीं जयंती पर राँची में श्रद्धांजलि | Ranchi Pays Tribute on Amar Shaheed Thakur Vishwanath Shahdeo’s 209th Birth Anniversary

राँची के हटिया स्थित शहादत स्मारक स्तंभ परिसर में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 209वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में किया गया।

मुख्य अतिथि एवं अमर शहीद के प्रपौत्र ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्मारक के सुंदरीकरण, शहीद की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने और उनके परिवार को उचित सम्मान व सरकारी सहायता देने की माँग उठाई गई।

कार्यक्रम में एचईसी विस्थापितों के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने शहीद की भूमि पर बने एचईसी को बचाने और विस्थापितों के अधिकारों के लिए एकजुट होने की अपील की।

समारोह में जगन्नाथपुर, हटिया, टुपुदाना, मौसीबाड़ी, सिंहमोड़ सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग शामिल हुए।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल