झारखंड JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा गड़बड़ी: छात्र आंदोलन की गूंज दिल्ली तक पहुंची!
झारखंड में JPSC-JSSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन की आवाज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। बुधवार को भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड और ओडिशा के सांसदों ने प्रदर्शन कर छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की। सांसदों ने कहा कि यह लड़ाई अब सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं, बल्कि संसद तक पहुंच चुकी है।
प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि झामुमो के साथ सत्ता-साझेदारी के कारण कांग्रेस खामोश है। सांसदों ने सरकार से लाठीचार्ज मामले की जांच की मांग की।

