Local Alerts Ranchi

अशोक नगर में सड़क हादसे में फेरीवाले की मौत, शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन; अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग | Street Vendor Killed in Road Accident Near Ashok Nagar, Family Protests with Body Demanding Driver’s Arrest

अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास शुक्रवार रात हुई सड़क दुर्घटना में राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रात लगभग 10 बजे राजकुमार प्रसाद अशोक नगर से फेरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद राजकुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार प्रसाद की बाद में मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को मृतक के परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और दुर्घटना में शामिल वाहन चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की माँग की।

प्रदर्शन के कारण अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल