Local Alerts Ranchi

राँची रेलवे स्टेशन के बाहर से अगवा 4 वर्षीय बच्चा सुरक्षित बरामद, धनबाद-साहिबगंज में कार्रवाई कर 5 आरोपी गिरफ्तार | 4-Year-Old Child Abducted from Outside Ranchi Railway Station Rescued Safely, 5 Accused Arrested in Dhanbad and Sahibganj

राँची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 24 सितंबर को अगवा किए गए चार वर्षीय बच्चे को राँची पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SSP राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी SP पारस राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए धनबाद और साहिबगंज पुलिस के सहयोग से बच्चे को बरामद किया।

घटना 24 सितंबर की सुबह की है। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर चार वर्षीय बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान उसकी माँ कुछ समय के लिए वहाँ से दूर हुईं, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात लोग बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने जाँच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 26 सितंबर की रात धनबाद और साहिबगंज में कार्रवाई की।
धनबाद पुलिस के सहयोग से एक आरोपी को धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। उससे मिली जानकारी के आधार पर साहिबगंज पुलिस के साथ तीनपहाड़ क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहाँ से चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में आगे की जाँच कर रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल