Local Alerts Ranchi

मूसलाधार बारिश से फसलों को हुए नुकसान का होगा आकलन, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट सौंपने के दिए निर्देश | Crop Damage Due to Heavy Rain to Be Assessed in Ranchi, DC Manjunath Bhajantri Directs Officials to Submit Report Soon

जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कृषि फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की। समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक राहत कार्य समय पर शुरू किए जा सकें।

डीसी ने अपर समाहर्ता और सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का विस्तृत सर्वेक्षण कराने को कहा है। वहीं, जिला कृषि पदाधिकारी को जिले में फसलों को हुए नुकसान का व्यापक आकलन करने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों को क्षतिग्रस्त फसल के क्षेत्रफल, प्रभावित किसानों की संख्या और अनुमानित आर्थिक नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने को कहा गया है। प्रशासन की ओर से बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल