Local Alerts

क्लस्टर सिस्टम के विरोध में राँची यूनिवर्सिटी में NSUI का प्रदर्शन | NSUI Protest at Ranchi University Against Cluster System

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ छात्रों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को राँची विश्वविद्यालय परिसर में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नई व्यवस्था का विरोध किया।

छात्र नेताओं का कहना है कि क्लस्टर सिस्टम लागू करने से पहले न तो छात्रों और न ही शिक्षकों से कोई राय ली गई। उनका आरोप है कि राँची विश्वविद्यालय पहले से शिक्षकों की कमी, बुनियादी सुविधाओं की दिक्कत और लेट सेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में नई व्यवस्था छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डालेगी।

प्रदर्शन के दौरान कुलपति डॉ. सरोज शर्मा मौके पर पहुंचीं और छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं को सरकार और संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Local Alerts Ranchi

दुर्गा पूजा 2025: रांची प्रशासन की शांति समिति बैठक, सुरक्षा और व्यवस्था पर हुआ मंथन

आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को रांची जिला प्रशासन ने केंद्रीय