Local Alerts Ranchi

NEET पेपर लीक के विरोध में राँची में प्रदर्शन | Protest in Ranchi Against NEET Paper Leak

देशभर में NEET-UG, UGC NET समेत कई राष्ट्रीय परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और धांधली को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी विरोध के तहत कल राँची के सर्कुलर रोड और अल्बर्ट एक्का चौक पर आईसा छात्र संगठन और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी वर्षों तक कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन बार-बार हो रहे पेपर लीक और अव्यवस्था के कारण मेधावी छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि पैसे और पहुंच रखने वाले लोग मेडिकल सीटें हासिल कर लेते हैं, जबकि मेहनती और गरीब परिवारों के छात्रों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने NTA को “नेशनल ट्रॉमा एजेंसी” बताते हुए एजेंसी को बंद करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल