Events Local Alerts Ranchi

झारखंड टी20 क्रिकेट लीग लॉन्च, ईशान किशन बने आकर्षण | Jharkhand T20 Cricket League Launched, Ishan Kishan Attends

झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने जा रही ‘झारखंड टी20 क्रिकेट लीग’ का आधिकारिक लॉन्च हो गया है। लॉन्चिंग के दौरान विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया, जिसने खेल प्रेमियों के उत्साह को और बढ़ा दिया। यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 20 जून से शुरू होगा और 14 दिनों तक चलेगा।

इस खास मौके पर भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन मुख्य आकर्षण रहे। उनके साथ जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी, शाहबाज नदीम समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। 26 मई को खिलाड़ियों की नीलामी होगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय, आईपीएल, रणजी और युवा खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच राँची कैपिटल्स और बोकारो पावरहाउसेस के बीच होगा। यह लीग झारखंड के युवा क्रिकेटरों को बड़ा मंच देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल