Local Alerts Ranchi

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, राँची में पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ | Petrol & Diesel Prices Hiked Across India

पेट्रोल-डीजल ने दिया झटका, प्रति लीटर 3 रुपये तक बढ़े दाम !!

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की जेब पर भी दिखने लगा है। शुक्रवार से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है।

कीमत बढ़ने की खबर के बाद राँची के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई। कई जगहों पर वाहन चालकों ने जल्दबाजी में टैंक फुल करवाना शुरू कर दिया।

स्थिति को देखते हुए राँची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने तेल कंपनियों के अधिकारियों को जिले में ईंधन की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि घबराहट में अनावश्यक पेट्रोल-डीजल की खरीदारी न करें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन भरवाएं, ताकि सभी उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध हो सके।

बढ़ी हुई नई कीमतें शुक्रवार, 15 मई 2026 से प्रभावी हो गई हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल