Local Alerts Ranchi

सदर अस्पताल निरीक्षण में मिली अनियमितताएं | Irregularities Found During Ranchi Sadar Hospital Inspection

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को सदर अस्पताल राँची का अचानक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड, इमरजेंसी, फार्मेसी, किचन और ड्राई क्लीन क्षेत्र का जायजा लिया तथा मरीजों से सीधे बातचीत कर समस्याएं सुनीं। जांच में सबसे बड़ी अनियमितता अस्पताल की डिस्पेंसरी में सामने आई, जहां मरीजों को उपलब्ध दवाएं भी नहीं दी जा रही थीं।

दो महिला मरीजों की शिकायत के बाद उपायुक्त खुद पर्ची लेकर फार्मेसी पहुंचे और जांच की। इसमें पाया गया कि कई दवाएं स्टॉक में मौजूद थीं, बावजूद इसके मरीजों को दवा नहीं दी जा रही थी। इस गंभीर लापरवाही पर उपायुक्त ने डिस्पेंसरी प्रभारी को तत्काल शो-कॉज नोटिस जारी करने और अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया।

किचन में साफ-सफाई की कमी मिलने पर संबंधित केयर टेकर पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल जिले का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है और मरीजों को बेहतर इलाज व सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल