गांधी जयंती पर बापू वाटिका में लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को राँची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बापू के प्रिय भजनों और उनके विचारों को भी याद किया गया।
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त राँची मंजूनाथ भजन्त्री ने भी बापू को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, एडीएम धनंजय, एसडीओ कुमार रजत, एसपी ग्रामीण गौतम गोस्वामी, एसपी सिटी पारस राणा, एसपी ट्रैफिक राकेश सिंह सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

