Local Alerts Ranchi

दुर्गापूजा को लेकर राँची प्रशासन अलर्ट, पूजा पंडालों का निरीक्षण | Ranchi Administration on Alert for Durga Puja, Inspects Puja Pandals

दुर्गापूजा को लेकर राँची प्रशासन अलर्ट, पूजा पंडालों का निरीक्षण।

दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और विधि-व्यवस्था को लेकर राँची जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन एवं अन्य अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। टीम ने बकरी बाजार, राजस्थान मित्र मंडल, ओ.सी.सी. क्लब, कोकर, बूटी मोड़, चुटिया, हरमू सहित कई पंडालों में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पूजा समितियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने और आपातकालीन निकास मार्ग खुले रखने का निर्देश दिया। प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित दुर्गापूजा के लिए सतत निगरानी की बात कही।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल