Local Alerts Ranchi

बेड़ो प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व प्रशासनिक व्यवस्था का लिया जायजा | DC Conducts Surprise Inspection in Bero Block

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को बेड़ो प्रखंड का औचक दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, बेड़ो थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कई गांवों का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति जांची और आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। बेड़ो थाना में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में उन्होंने हीटवेव और लू से निपटने के लिए ओआरएस, दवाइयों, पेयजल और बेड की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा। साथ ही 24×7 इमरजेंसी सेवाएं सक्रिय रखने पर जोर दिया।

गांवों के भ्रमण के दौरान पेयजल स्रोतों की स्थिति का निरीक्षण कर खराब व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं से संवाद में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के सकारात्मक प्रभाव सामने आए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में किसी भी नागरिक को पानी, बिजली या स्वास्थ्य सुविधा की कमी न हो, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल