झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को राँची में मूसलाधार बारिश के बावजूद छात्र हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची, जहां छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और भविष्य की भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह निष्पक्ष बनाने की मांग की। छात्रों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
JPSC-JSSC आंदोलन: बारिश के बीच छात्रों की विशाल तिरंगा यात्रा, निष्पक्ष भर्ती की उठी मांग | JPSC-JSSC Aspirants Hold Massive Tiranga March in Ranchi Amid Rain

