Local Alerts Ranchi

JSSC-CGL रद्द होने के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, प्रोजेक्ट भवन के बाहर भारी विरोध | Selected JSSC-CGL Candidates Protest Against Cancellation Outside Project Bhawan

JSSC-CGL परीक्षा और उससे जुड़ी नियुक्तियां रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों और नवनियुक्त कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

सोमवार देर रात से मंगलवार को भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए झारखंड मंत्रालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है और CGL अभ्यर्थियों को अंदर जाने से रोका जा रहा है। वहीं, पुराने कर्मचारियों को आईडी कार्ड की जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की पहले निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए। उनका कहना है कि दोषियों पर कार्रवाई हो, लेकिन पूरी चयन प्रक्रिया और नियुक्तियां रद्द करना उचित नहीं है। कई अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के लिए दूसरी नौकरियां तक छोड़ी थीं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल