Local Alerts Politics Ranchi

TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने CM हेमंत सोरेन का जताया आभार | Congress Leaders Thank CM Hemant Soren After Cancellation of All TDPL Exams

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्य सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायकों ने मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने 17 अगस्त को हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। कांग्रेस नेताओं ने खास तौर पर TDPL द्वारा संचालित परीक्षाओं को रद्द करने और छात्र-युवा हित में लिए गए निर्णयों की सराहना की।

नेताओं ने कहा कि सरकार के फैसलों से छात्रों और युवाओं को राहत मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार की पारदर्शी व्यवस्था और छात्र हित के प्रति प्रतिबद्धता को महत्वपूर्ण बताया। मुलाकात के दौरान युवाओं के बेहतर भविष्य और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल