Local Alerts Ranchi

गुमला में JJMP के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 लाख का इनामी सब-जोनल सदस्य समेत 4 गिरफ्तार | Major Action Against JJMP in Gumla, Four Arrested Including ₹5 Lakh Rewarded Member

गुमला में JJMP के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 लाख का इनामी सब-जोनल सदस्य समेत 4 गिरफ्तार

गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लाख रुपये के इनामी सब-जोनल सदस्य रामदेव लोहरा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, गुमला को 17 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि रामदेव लोहरा अपने दस्ते के साथ डुमरी थाना क्षेत्र में JJMP को दोबारा सक्रिय करने, संगठन का विस्तार करने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में घूम रहा है।

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर श्रीमती श्रुति (IPS) के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने डुमरी थाना क्षेत्र के औरापाट जंगल में घेराबंदी कर एक सब-जोनल सदस्य, एक एरिया कमांडर और दो दस्ता सदस्यों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, रामदेव लोहरा का पूर्व में पीपुल्स वार संगठन और भाकपा (माओवादी) से भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अत्याधुनिक अवैध हथियार, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ के आधार पर JJMP के अन्य सदस्यों और सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल