JPSC-JSSC विधानसभा मार्च को लेकर राँची प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी | Ranchi Administration on Alert Ahead of JPSC-JSSC Assembly March
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता, घोटाले और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा मार्च के आह्वान के मद्देनजर राँची जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।









