Ranchi

आड्रे हाउस में ‘आदि बाजार’ और ‘आदि चित्रा उत्सव’ बना आकर्षण का केंद्र | ‘Aadi Bazaar’ & ‘Aadi Chitra Utsav’ Draw Crowds at Audrey House, Ranchi

राँची के ऐतिहासिक आड्रे हाउस में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित सात दिवसीय ‘आदि बाजार’ और ‘आदि चित्रा उत्सव’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय हस्तशिल्प, हस्तकला और पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना है। देश के असम, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों से आए कलाकार अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री कर रहे हैं।

मेले में हाथ से बुने वस्त्र, बांस और लकड़ी की कलाकृतियां, पारंपरिक आभूषण, जनजातीय पेंटिंग और प्राकृतिक रंगों से बने परिधान विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। कलाकारों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से उनकी कला को नई पहचान मिलती है और विभिन्न जनजातीय समुदायों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी होता है। यह उत्सव न केवल खरीदारी का मंच है, बल्कि जनजातीय जीवनशैली और विरासत को करीब से जानने का अवसर भी दे रहा है। मेले का आयोजन 26 फरवरी तक होगा और यह प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 9:00 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन