Local Alerts Politics Ranchi

JSSC-CGL रद्द होने पर छात्रों में खुशी, 24 दिन बाद देवेंद्र नाथ महतो का अनशन खत्म | Students Celebrate JSSC-CGL Cancellation, Devendra Nath Mahto Ends 24-Day Hunger Strike

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद आंदोलनरत छात्रों के बीच खुशी और भावुकता का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का 24 दिन से जारी अनशन भी सोमवार देर रात समाप्त हो गया।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी देर रात सदर अस्पताल पहुँचे। दोनों मंत्रियों ने देवेंद्र नाथ महतो को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई।

इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने झारखंड के छात्रों की मेहनत, निष्ठा और लंबे संघर्ष की सराहना करते हुए सफल छात्रों को शुभकामनाएँ दीं।

बातचीत के दौरान झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका की भी सराहना की गई। इस दौरान सरकार और जनता के बीच मिलकर काम करने तथा सामने आने वाली कमियों और समस्याओं को मिलकर दूर करने पर जोर दिया गया।

सोनम वांगचुक ने छात्रों की इस उपलब्धि को सकारात्मक कदम बताते हुए उन्हें भविष्य में भी मेहनत और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ दीं।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल