Events Jharkhand Local Alerts Ranchi sports

राँची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के व्यक्तिगत मुकाबलों के परिणाम घोषित, खिलाड़ियों ने जीते पदक | Results Announced for Individual Events at 15th All India Police Archery Championship 2026–27 in Ranchi

झारखंड पुलिस की ओर से खेलगाँव में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड के छह वर्गों के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड के पुरुष एवं महिला वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

रिकर्व महिला वर्ग में राजस्थान पुलिस की अमनदीप कौर ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश पुलिस की सुमन चौधरी दूसरे और ITBP की सोनाली बसुमतारी तीसरे स्थान पर रहीं। रिकर्व पुरुष वर्ग में असम राइफल्स के अकोइजाम अमरजीत ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि CISF के दिव्यांश चौधरी को रजत और ITBP के नीरज को कांस्य पदक मिला।

कंपाउंड महिला वर्ग में असम राइफल्स की समैना बसुमतारी ने स्वर्ण पदक जीता। CISF की आकांक्षा को रजत और BSF की मैनाव नारजरी को कांस्य पदक मिला। कंपाउंड पुरुष वर्ग में राजस्थान पुलिस के रजत चौहान ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश पुलिस के हर्ष बालियान ने रजत और CRPF के भगवान दास ने कांस्य पदक हासिल किया।

इंडियन राउंड महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस की नमिता वर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। SSB की पुष्पा को रजत, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस की दीपिका पांडेय को कांस्य पदक मिला। इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में ITBP के गौरव संजयराव चांदने ने स्वर्ण, BSF के सुनील कुमार ने रजत और उत्तर प्रदेश पुलिस के सौरभ मौर्य ने कांस्य पदक जीता।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल